कॉलेज फंक्शन में लड़कियों ने लगाए ठुमके, ‘मेरा तन डोले’ पर दिखाए ऐसे मूव्स, देखते रह गए लड़के!
कॉलेज फंक्शन में लड़के-लड़कियों की परफॉर्मेंस के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमें दो लड़कियों ने मेरा तन डोले, मेरा मन डोले गाने पर जबरदस्त डांस किया है. उनका डांस इतना अच्छा है कि लड़के भी उन्हें चुपचाप देखते रह गए. वीडियो में दिख रही लड़कियों के नाम श्रेया और अस्मिता हैं और इस वीडियो को @shreyamudiganti अकाउंट पर पोस्ट किया गया है. इस वीडियो को 65 लाख व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल पर कोई आपत्ति है तो वह इसे हटाने के लिए News18 हिंदी से संपर्क कर सकता है.)












Leave a Reply