लड़का वॉशरूम गया, जैसे ही उसने नल चालू किया तो आने लगी अजीब आवाज, उसकी धुन पर गाया गाना, लोग हुए हैरान!

लड़का वॉशरूम गया, जैसे ही उसने नल चालू किया तो आने लगी अजीब आवाज, उसकी धुन पर गाया गाना, लोग हुए हैरान!
सोशल मीडिया पर अक्सर लोग गाने की रील्स पोस्ट करते हैं, जो लोगों को खूब पसंद आती हैं. हाल ही में एक लड़के ने अपनी सिंगिंग भी लोगों को दिखाई, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. इंस्टाग्राम यूजर ऋषि यादव (@rishi_yadav21_) एक गायक हैं। हालांकि उनके अकाउंट पर ज्यादा फॉलोअर्स नहीं हैं, लेकिन उनकी एक रील वायरल हो गई है, जिसे 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस रील में वह वॉशरूम में है और सिंक का नल खोलता है। नल घुमाते ही एक अजीब सी आवाज आती है जो तानपुरा जैसी लगती है। इसी धुन पर ऋषि गाना गाना शुरू करते हैं. उनकी आवाज जादुई है और लोगों को खूब पसंद आ रही है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल पर कोई आपत्ति है तो वह न्यूज18 हिंदी से संपर्क कर सकता है, वीडियो हटा दिया जाएगा.)











Leave a Reply