टैलेंट की खान है ये रशियन कुड़ी, नीले लहंगे में बजाई ऐसी बांसुरी, मंत्रमुग्ध हो गए कृष्ण भक्त!
रशियन गर्ल तातियाना रोमानॉफ पिछले कुछ समय से इंस्टाग्राम पर छाई हुई हैं। रूस में भी जिस तरह से वह भारतीय कपड़े पहनकर हिंदी गानों पर डांस करती हैं, उसने लोगों का दिल जीत लिया है। हाल ही में गणतंत्र दिवस पर भी उनके वीडियो खूब वायरल हुए थे. इसके बाद तातियाना रोमानॉफ ने भी लोगों को अपना सिंगिंग टैलेंट दिखाया. अब एक बार फिर ये रशियन लड़की अपने नए टैलेंट के साथ लोगों के सामने आई है. अब उन्होंने बांसुरी बजाते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया है. वो कृष्णा है गाने पर उनकी बांसुरी ने सभी का दिल जीत लिया. लोग उनके वीडियो पर कमेंट करते नजर आए कि दिल तो एक ही है, कितनी बार जीतोगे? खुद को भक्तिमय इंसान बताने वाली तातियाना रोमानॉफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.












Leave a Reply