आजकल सोशल मीडिया पर लोगों के लिए कई तरह के टिप्स और ट्रिक्स शेयर किए जाते हैं। खाना पकाने से जुड़ा कोई भी तरीका हो या फिर आराम करने का तरीका, लोगों के बीच चर्चा का विषय बन ही जाता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जब कोई ऐसा हैक आता है जो आसान हो और लोग उसे घर पर इस्तेमाल कर सकें तो वह और ज्यादा वायरल हो जाता है। ऐसा ही एक डिटॉक्स हैक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग अपने घर की छत पर केले के पत्ते लपेटकर सोते नजर आ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि केले के ताजे पत्तों में धूप सेंकने से मधुमेह की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसका वीडियो शेयर होते ही वायरल हो गया. जहां कई लोगों ने कमेंट में इसे प्राकृतिक तरीका बताया, वहीं अन्य ने मजाक करते हुए लिखा कि पहले तो ऐसा लगा जैसे कोई मांस पका रहा हो. आप भी देखकर सीखें ये डिटॉक्स ट्रिक.
छत पर पड़े थे केले के पत्ते, अंदर लेटे थे इंसान, आया बॉडी डिटॉक्स का ये तरीका!

Google पर News18 को अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें इसे करें।











Leave a Reply