सोशल मीडिया पर एक लड़की के डांस वीडियो ने लोगों को माधुरी दीक्षित की याद दिला दी. लड़की ने माधुरी के एवरग्रीन गाने बड़ी मुश्किल पर डांस किया. जिस तरह फिल्म के गाने में एक्ट्रेस ने साड़ी पहनकर डांस किया था, उसी तरह लड़की ने भी पिंक साड़ी पहनकर डांस किया. लड़की के डांस के साथ-साथ उसके एक्सप्रेशंस ने भी लोगों का दिल जीत लिया. गुलाबी रंग की साड़ी पहने और खुले बालों में लड़की ने गाने के कई हुक स्टेप्स हूबहू किए. वीडियो शेयर होते ही वायरल हो गया. इसे लाखों बार देखा जा चुका है. हालांकि यह वीडियो पिछले साल शेयर किया गया था, लेकिन लोग अब भी इस पर कमेंट कर रहे हैं.
Google पर News18 को अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें इसे करें।












Leave a Reply