एलोरा में ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक ने लगाए ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे, खुश हुए भारतीय!

एलोरा में ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक ने लगाए ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे, खुश हुए भारतीय!
Viral Video: महाराष्ट्र के एलोरा में एक ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पूरे जोश के साथ ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाता नजर आ रहा है. ऐतिहासिक स्थल पर विदेशी पर्यटक का यह देशभक्तिपूर्ण जज्बा देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान और खुश हो गए. वीडियो में भारत की संस्कृति और परंपराओं के प्रति उनका सम्मान साफ नजर आ रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया. इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई लोग इसे भारतीय संस्कृति की जीत बता रहे हैं तो कुछ यूजर्स का कहना है कि यह गर्व की बात है जब विदेशी भी भारतीय मूल्यों से जुड़ रहे हैं. कमेंट सेक्शन में लोग ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और उन्हें ‘दिल से भारतीय’ बता रहे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि एलोरा में लगे इन नारों से भारतीयों में खुशी हो गई और यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है.











Leave a Reply