पानी पुरी ड्रेस ने मचाया तहलका, उर्फी जावेद को टक्कर दे रहा शख्स, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल!

पानी पुरी ड्रेस ने मचाया तहलका, उर्फी जावेद को टक्कर दे रहा शख्स, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल!
Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने पानी पूरी की ड्रेस पहनकर लोगों को हैरान कर दिया. अनोखे फैशन सेंस के साथ जब वह इस फनी आउटफिट में नजर आए तो दर्शक हंसने पर मजबूर हो गए। पानी पुरी से बनी इस ड्रेस को देखकर लोग पूछने लगे कि ये पहनने वाली चीज है या खाने वाली. अपने अनोखे अंदाज की वजह से ये शख्स इंटरनेट पर काफी पॉपुलर हो गया है. इस अनोखे लुक को देखकर लोग उनकी तुलना उर्फी जावेद से करने लगे और कह रहे हैं कि ये शख्स उन्हें फैशन के मामले में टक्कर दे रहा है. कमेंट सेक्शन में यूजर्स खूब मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं, वहीं कुछ लोग इस क्रिएटिव आइडिया की तारीफ भी कर रहे हैं. यह वीडियो लाखों व्यूज के साथ सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हो गया है और यह साबित कर रहा है कि इंटरनेट पर वायरल होने के लिए थोड़ा हटकर सोचना ही काफी है।











Leave a Reply