देशभक्ति के गानों पर दादी जी ने जी भरकर डांस किया, हाथ ऊपर उठाकर खूब नाचे, हर चेहरे पर मुस्कान देखी!

देशभक्ति के गानों पर दादी जी ने जी भरकर डांस किया, हाथ ऊपर उठाकर खूब नाचे, हर चेहरे पर मुस्कान देखी!
Viral Video: देशभक्ति के गानों पर खुलेआम डांस करती एक दादी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. हाथ ऊपर उठाकर उनके जोरदार डांस और चेहरे पर मासूम मुस्कान ने सभी का दिल जीत लिया. इस परफॉर्मेंस में दादी की ऊर्जा और उत्साह देखकर लोग हैरान रह गए, वहीं आसपास मौजूद लोग तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाते नजर आए. इस वायरल वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. कोई इसे सच्ची देशभक्ति बता रहा है तो कोई दादी के जज्बे को सलाम कर रहा है. कई लोगों का कहना है कि ऐसे वीडियो मन को सकारात्मक ऊर्जा से भर देते हैं और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करते हैं. यह कहना गलत नहीं होगा कि दादी के इस मस्ती भरे डांस ने हर चेहरे पर मुस्कान ला दी है और लोगों के दिलों को छू रहा है. आप भी देखिए ये वायरल वीडियो..











Leave a Reply