‘तेरे तन से सरकता जाए’ गाने पर साड़ी में महिला ने ढाया कहर, घूंघट में किया ऐसा कातिलाना डांस, उड़ गए होश

‘तेरे तन से सरकता जाए’ गाने पर साड़ी में महिला ने ढाया कहर, घूंघट में किया ऐसा कातिलाना डांस, उड़ गए होश
‘तेरे तन से सरकता जाए’ गाने पर साड़ी और घूंघट में एक महिला का डांस सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. उनके जबरदस्त डांस मूव्स और पारंपरिक अंदाज ने हर किसी का ध्यान खींचा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला अपने कमरे में डांस कर रही है, ठीक उसके पीछे टीवी पर गोविंदा और रवीना टंडन की फिल्म ‘अंखियों से गोली मारे’ का गाना बज रहा है. वीडियो में अपनी धुन पर सपना सिंह नाम की इस महिला ने पारंपरिक साड़ी के साथ घूंघट पहनकर अपने डांस का ऐसा जलवा दिखाया है कि देखने वाले दंग रह गए. उनके सधे हुए कदम और चेहरे के भाव उनकी सादगी से बिल्कुल मेल खाते हैं, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.











Leave a Reply