लंदन की सड़क पर लड़की का देसी डांस, ‘लंदन ठुमकदा’ पर यूं किया डांस, अंग्रेज भी बनाने लगे वीडियो!

लंदन की सड़क पर लड़की का देसी डांस, ‘लंदन ठुमकदा’ पर यूं किया डांस, अंग्रेज भी बनाने लगे वीडियो!
आपने कंगना रनौत की फिल्म क्वीन तो देखी ही होगी। इसमें एक गाना है ‘लंदन ठुमकदा’, जिसमें लंदन के मशहूर क्लॉक टावर बिग बेन का भी जिक्र है. हाल ही में इसी घंटाघर के सामने एक भारतीय लड़की ने इस गाने पर डांस किया. उनका डांस इतना अच्छा था कि अंग्रेज भी उन्हें देखने के लिए मुड़ने लगे और उनका वीडियो बनाने लगे. लड़की का नाम वैदेही रस्तोगी (@rastogi_vaidehi) है जिसने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो को 26 लाख व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. लोगों ने वैदेही के डांस की खूब तारीफ की है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल पर कोई आपत्ति है तो वह हमसे संपर्क कर सकता है, वीडियो तुरंत हटा दिया जाएगा।)











Leave a Reply