पंजाबी गाने पर भाभी ने लगाए ठुमके, ‘तारे गिन-गिन’ गाने पर किया जोरदार डांस, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर अक्सर लोगों के डांस वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें खूब पसंद किया जाता है. हाल ही में एक महिला का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह कुछ अन्य महिलाओं के साथ सज-धज कर एक शादी में डीजे फ्लोर पर डांस कर रही है. ये भाभियां एक साथ पंजाबी गाने तारे गिन-गिन पर डांस कर रही हैं. हालांकि उनके डांस मूव्स कुछ खास नहीं हैं लेकिन लोगों को उनका डांस काफी पसंद आ रहा है. वीडियो को आंचल शुक्ला (@achalshukla82) नाम की यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है, जो बाराबंकी की रहने वाली हैं और उनके 88 हजार फॉलोअर्स हैं। (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल पर कोई आपत्ति है तो वह न्यूज18 हिंदी से संपर्क कर सकता है.)












Leave a Reply