Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मैडम साड़ी पहनकर बॉलीवुड गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं. पारंपरिक साड़ी में उनका आत्मविश्वास, लचीलापन और एक्सप्रेशन लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। म्यूजिक शुरू होते ही उनके स्टेप्स और स्टाइल माहौल में जान डाल देते हैं. वीडियो में उनका अंदाज इतना आकर्षक है कि दर्शक इसे एक बार नहीं बल्कि बार-बार देख रहे हैं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर लाखों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं. यूजर्स कमेंट्स में उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. कोई उनके ग्रेस की तारीफ कर रहा है तो कोई कह रहा है कि साड़ी में ऐसा कमरतोड़ डांस कम ही देखने को मिलता है. आप भी देखिए…
Google पर News18 को अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें इसे करें।












Leave a Reply