कॉलेज कपल ने ‘इश्क वाला लव’ गाने पर किया क्यूट डांस, बैठकर उड़ाए फूल, देखकर हर किसी को हो रही जलन

कॉलेज कपल ने ‘इश्क वाला लव’ गाने पर किया क्यूट डांस, बैठकर उड़ाए फूल, देखकर हर किसी को हो रही जलन
Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक कॉलेज कपल का बेहद प्यारा डांस वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में यह जोड़ी मशहूर गाने ‘इश्क वाला लव’ पर बेहद मासूम और रोमांटिक अंदाज में डांस करती नजर आ रही है. फूल उछालते हुए दोनों की केमिस्ट्री और एक-दूसरे के प्रति स्नेह लोगों का दिल जीत रहा है. सिंपल डांस स्टेप्स और क्यूट एक्सप्रेशंस ने इस वीडियो को खास बना दिया है. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स इस जोड़ी को ‘रिलेशनशिप गोल्स’ कह रहे हैं, तो वहीं कई लोग मजाक में कह रहे हैं कि यह वीडियो हर किसी को जलन महसूस करा रहा है। कॉलेज कैंपस के इस प्यारे पल ने न सिर्फ युवाओं बल्कि हर उम्र के लोगों को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया है. आप भी देखिए ये वायरल वीडियो..











Leave a Reply