अज्ञात तथ्य: डॉल्फ़िन या बंदर में कौन अधिक बुद्धिमान है? जानिए हैरान कर देने वाला जवाब!

अज्ञात तथ्य: इस दुनिया में कई तरह के जीव-जंतु मौजूद हैं, जिनमें से कुछ के बारे में तो हम अच्छे से जानते हैं, वहीं कई के बारे में हमारी जानकारी बेहद सीमित है। उदाहरण के लिए, जब कोई कुत्ते या हाथी के बारे में बात करता है, तो ज्यादातर लोग उनके बारे में कई बातें बता सकते हैं।

वहीं, बंदर भी एक ऐसा जानवर है जिसके बारे में लोगों को सामान्य जानकारी है। लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी दिलचस्प बातें बताएंगे जिनके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते होंगे।

आपने बंदर तो कई बार देखा होगा, वहीं डॉल्फिन तो बहुत कम लोगों ने देखी होगी, लेकिन इसके बारे में जरूर सुना होगा। अब सवाल ये है कि इन दोनों में से कौन ज्यादा बुद्धिमान है. वैज्ञानिक दृष्टिकोण से डॉल्फ़िन को बंदरों से अधिक बुद्धिमान माना जाता है।

इसका मुख्य कारण डॉल्फ़िन का मस्तिष्क-से-शरीर अनुपात अधिक होना है। इसके अलावा डॉल्फ़िन में जटिल सामाजिक संरचना, आत्म-जागरूकता और समस्याओं को हल करने की अद्भुत क्षमता होती है।

वहीं, बंदर भले ही डॉल्फ़िन की तुलना में कम बुद्धिमान होते हैं, लेकिन उनमें भी कई विशेषताएं होती हैं जो उन्हें चतुर बनाती हैं। बंदरों की बुद्धि का अंदाजा उनके हाथों के इस्तेमाल से लगाया जा सकता है। वे इंसानों की तरह औजारों का उपयोग कर सकते हैं, जैसे लकड़ी या पत्थर से फल तोड़ना।

इसके अलावा बंदर ध्यान देने और अपने आसपास की चीजों पर गौर करने में भी माहिर होते हैं। इस प्रकार दोनों प्राणी अपनी विशेष योग्यताओं के कारण अलग-अलग प्रकार से बुद्धिमान माने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *