ये है दुनिया का सबसे महंगा कब्रिस्तान, एक कब्र की कीमत है 10 करोड़, मरने के बाद मिलती हैं ऐसी सुविधाएं!

ये है दुनिया का सबसे महंगा कब्रिस्तान, एक कब्र की कीमत है 10 करोड़, मरने के बाद मिलती हैं ऐसी सुविधाएं!
आज तक आपने महंगे-महंगे घर और बंगले देखे और सुने होंगे। लेकिन चीन में लोग इतने अमीर हैं कि उनकी कब्रें भी आलीशान बंगलों जैसी दिखती हैं। सोशल मीडिया पर एक शख्स ने चीन के एक कब्रिस्तान का वीडियो शेयर किया है, जिसे दुनिया का सबसे महंगा कब्रिस्तान बताया जा रहा है। इस कब्रिस्तान में दफनाए जाने वाली एक कब्र की कीमत करीब दस करोड़ रुपए है। ये कब्र कोई आम कब्र नहीं है. कब्र को आलीशान बंगले की तरह बनाया गया है। इमारत पर नक्काशी की गई है और इसे बहुत भव्य बनाया गया है। अमीर लोग अपने प्रियजनों की मृत्यु के बाद उन्हें दफनाने के लिए यहां आते हैं। कब्रिस्तान को एक उन्नत कॉलोनी की तरह बसाया गया है। आप भी देखिए इस शानदार कब्रिस्तान की एक झलक…











Leave a Reply