कर्तव्य पथ पर निकले चाचा, भोजपुरी गानों पर करने लगे डांस, आम जनता से लेकर सुरक्षाकर्मी तक रह गए दंग!

कर्तव्य पथ पर निकले चाचा, भोजपुरी गानों पर करने लगे डांस, आम जनता से लेकर सुरक्षाकर्मी तक रह गए दंग!
26 जनवरी को भारत गणतंत्र दिवस मनाएगा, जिसकी परेड दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होगी. जब आम जनता यहां जाती है तो इस खूबसूरत जगह की तस्वीरें जरूर लेती है। लेकिन यहां एक अंकल पहुंच गए और डांस करने लगे. इंस्टाग्राम यूजर अमित कुँवर (@a.kuwar) एक प्रशिक्षित डांसर हैं। वह अक्सर अपने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जो दिल्ली के कर्तव्य पथ पर शूट किया गया है. वीडियो में वह भोजपुरी गाने पर डांस कर रहे हैं. इस वीडियो को 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. कई लोगों ने उनकी तारीफ की है तो कई ने उनका मजाक भी उड़ाया है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल पर कोई आपत्ति है तो वह न्यूज18 हिंदी से संपर्क कर सकता है.)











Leave a Reply