भोजपुरी जगत में अपनी बेहतरीन डांसिंग स्किल के लिए मशहूर मुस्कान मलिक का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. इस बार उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार नीलकमल सिंह का ब्लॉकबस्टर गाना ‘धर धर…तनी कमर राजाजी’ चुना है और अपने डांस पार्टनर के साथ मिलकर ऐसी परफॉर्मेंस दी है कि फैंस दंग रह गए हैं. वीडियो में मुस्कान की लचीली कमर और उनके पार्टनर की जबरदस्त एनर्जी का तालमेल साफ नजर आ रहा है. दोनों की जुगलबंदी ने गाने के बोल के साथ ऐसा न्याय किया है कि हर कोई इस रील को बार-बार देख रहा है. मुस्कान की कातिलाना अदाएं और उसके कदमों की बारीकियां साबित करती हैं कि वह आज इंटरनेट सनसनी क्यों बनी हुई है।
Google पर News18 को अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें इसे करें।











Leave a Reply