कुछ कुछ होता है साल 1998 में रिलीज हुई थी. आज भी जब ये फिल्म टीवी पर आती है तो लोग इसे देखना पसंद करते हैं. यह शाहरुख खान के साथ-साथ काजोल और रानी मुखर्जी के करियर की बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है। शायद आपने भी ये फिल्म कई बार देखी होगी. इस फिल्म में एक पल ऐसा आता है जब राहुल और अंजलि कई सालों के बाद समर कैंप में मिलते हैं. ये पल काफी इमोशनल है. इस पल को देखकर लोग भावुक हो जाते हैं. लेकिन इस सीन में एक गलती है, जो अब वायरल हो रही है. इसमें समर कैंप में आई एक लड़की अपनी नाक साफ करती नजर आ रही थी. इसके बाद वह मिट्टी खाने लगी. जब लोगों की नजर इस लड़की पर पड़ी तो उन्होंने इसकी क्लिप काटकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग शेयर कर दी. आप भी देखिए.
Google पर News18 को अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें इसे करें।












Leave a Reply