जो कोई भी मुंबई गया है उसे पता होगा कि इसे सपनों का शहर क्यों कहा जाता है। लेकिन इसका एक दूसरा रूप भी है, वह है संघर्ष. मुंबई आने वाला हर शख्स संघर्ष करता है. अगर आपको सबसे ज्यादा संघर्ष देखना है तो आपको मुंबई की लोकल ट्रेनें देखनी चाहिए। सुबह-शाम यहां इतनी भीड़ होती है कि जो मुंबई से नहीं है, वह भीड़ देखकर डर जाता है। हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट @i_mean_nemat पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जो मुंबई लोकल ट्रेन का है. इस वीडियो में महिलाएं लोकल ट्रेन में चढ़ती नजर आ रही हैं. ये नजारा है महिला कोच का. वहां इतनी संख्या में लड़कियां मौजूद होती हैं कि वे डिब्बे के अंदर प्रवेश नहीं कर पातीं. यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है, इसे 19 लाख व्यूज मिल चुके हैं और कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
Google पर News18 को अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें इसे करें।












Leave a Reply