
चुनावी रैली में कार्यकर्ता बनकर पहुंची खूबसूरत लड़की, बनाने लगी रील, लोग बोले- ‘मेरा वोट आपके लिए!’
आजकल लड़के-लड़कियों को रील बनाने का इतना शौक हो गया है कि वे गंभीर जगहों पर भी रील बनाने लगते हैं। हाल ही में एक लड़की गार्गी (@garggi.s) का वीडियो वायरल हो रहा है जो महाराष्ट्र की रहने वाली है और एक चुनावी रैली में शामिल हुई थी. इस रैली में उन्होंने मीरा भाईंदर शहर से नगरसेवक का चुनाव लड़ रहीं नर्मदा ताई की रैली में हिस्सा लिया था. उन्होंने बताया कि रैली में शामिल होने के लिए उन्हें 150 रुपये मिले थे. वह ऐसे-ऐसे एक्सप्रेशन के साथ वीडियो बना रही हैं कि लड़के उन पर फिदा हो जाते हैं और कमेंट करने लगते हैं- मेरा वोट तुम्हें! उनके इस वीडियो को 28 लाख व्यूज मिल चुके हैं और जमकर कमेंट्स भी आ रहे हैं. (नोट: यदि उपयोगकर्ता को वीडियो के उपयोग पर कोई आपत्ति है तो कृपया संपर्क करें।)











Leave a Reply