
महिला ने ब्लिंकिट से ऑर्डर किया ऐसा सामान, देखकर चौंक गया डिलीवरी बॉय, तुरंत कैंसिल कर दिया ऑर्डर!
आजकल ऑनलाइन सामान ऑर्डर करना बहुत आसान हो गया है। लोग अपनी जरूरत के हिसाब से तुरंत सामान ऑर्डर कर लेते हैं। एक महिला ने आधी रात को ब्लिंकिट से चूहे मारने की दवा के तीन पैकेट ऑर्डर किए थे। जैसे ही डिलिवरी ब्वॉय ने ऑर्डर उठाया तो उसके होश उड़ गए। वैसे तो वह कई सामान की डिलीवरी कर चुका है, लेकिन रात में हुए इस ऑर्डर ने उसे सतर्क कर दिया। जब उसने सामान डिलीवर किया तो ऑर्डर रिसीव करने वाली महिला रो रही थी। ऐसे में उसने पहले तो महिला से बात करने की कोशिश की लेकिन अंत में उसने ऑर्डर कैंसिल कर दिया और चूहे मारने वाली दवा लेकर वापस चला गया. बाद में उन्होंने इस पूरी घटना को सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद लोग उनकी तारीफ करते नजर आए. उन्होंने कर्तव्य से पहले मानवता को महत्व दिया। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.











Leave a Reply