आखरी अपडेट:
अगर आप सोचते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा होटल दुबई में है तो आप गलत हैं। मलेशिया के एक होटल का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल है। यह होटल इतना बड़ा है कि मेहमानों को चेक-इन करने में कई घंटे लग जाते हैं।
बालकनी में खड़े होकर आप बादलों को छू सकते हैं (इमेज- फाइल फोटो) क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि कोई होटल इतना बड़ा हो कि आप उसके कमरे गिनते गिनते थक जाएँ? जी हां, ऐसा ही एक चमत्कार मलेशिया में मौजूद है। जेंटिंग हाइलैंड्स में स्थित फर्स्ट वर्ल्ड होटल दुनिया का सबसे बड़ा होटल है।
यह होटल इतना बड़ा है कि लोग इसके कमरे गिनते गिनते थक जाते हैं। यह 7,351 ऑपरेशनल रूम के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। इसने यह रिकॉर्ड 2015 में टावर 2 एनेक्स के निर्माण के बाद हासिल किया, जबकि पहले इसमें 6,118 कमरे थे। यह होटल इतना बड़ा है कि लोगों को यहां चेक इन करने में घंटों लग जाते हैं।
ये होटल बेहद खूबसूरत है
लोग अक्सर सोचते हैं कि सबसे बड़ा होटल दुबई या लास वेगास में होगा, लेकिन नहीं – यह मलेशिया में है। यह होटल रिसॉर्ट्स वर्ल्ड जेंटिंग का हिस्सा है, जो कुआलालंपुर से लगभग एक घंटे की ड्राइव पर पहाड़ों में स्थित है। ठंडी हवा, कोहरा और मनोरंजन का खजाना – इनडोर थीम पार्क (स्काईट्रोपोलिस), विशाल शॉपिंग मॉल (फर्स्ट वर्ल्ड प्लाजा और स्काईएवेन्यू), कैसीनो, कन्वेंशन सेंटर में यह सब है। यह होटल तीन रंगीन टावरों में फैला हुआ है, जो बाहर से लेगो ब्लॉक की तरह दिखते हैं। लाल, नीला, पीला- ये रंग इतने चमकीले होते हैं कि दूर से ही दिखाई दे जाते हैं। हालाँकि, यहाँ सबसे बड़ी समस्या चेक-इन की है। पर्यटकों का कहना है कि पीक सीजन के दौरान चेक-इन काउंटर पर कतारें इतनी लंबी होती हैं कि घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई बार तो 2-4 घंटे तक इंतजार का सामना करना पड़ता है. कई समीक्षाओं में लोग लिखते हैं – “कतार देखकर ऐसा लगता है जैसे पूरा शहर यहां चेक इन कर रहा है!” होटलों में सेल्फ-चेक-इन मशीनें होती हैं, लेकिन फिर भी ज्यादा भीड़ होने पर मैनुअल काउंटर पर काफी समय लग जाता है।
इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर देखें











Leave a Reply