
वीडियो: दो बच्चों की मां निकली रॉकस्टार, बिस्तर पर चढ़कर किया ऐसा डांस, बेटा हैरान होकर देखता रह गया!
हर माँ एक रॉकस्टार होती है। वह जिंदगी के हर पहलू में धमाल मचाती हैं यानी कमाल का प्रदर्शन करती हैं. इस वजह से वह बच्चों के लिए प्रेरणा हैं. लेकिन इन दिनों एक मां का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने कुछ ऐसा कमाल किया है कि शायद उसके बच्चों को भी यकीन नहीं हुआ कि उनकी मां ऐसा कुछ कर सकती है. इस वीडियो में दो बच्चों की ये मां अपने एक बेटे के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. वह बेड पर खड़े होकर इतना कमाल का डांस कर रही हैं कि बड़े-बड़े डांसर भी उनके सामने फेल हैं. एक समय ऐसा आता है जब बेटा भी रुक जाता है और आश्चर्य से अपनी मां की ओर देखने लगता है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @do_baccho.ki_maa_ पर शेयर किया गया है. इस महिला का नाम निशु समानिया दीक्षित है। उनके इस वीडियो को 83 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. (नोट: यदि उपयोगकर्ता को वीडियो के उपयोग पर कोई आपत्ति है तो कृपया संपर्क करें











Leave a Reply