महिला की है अजीब आदत, मुंह की जगह नाक से लेती है खाना, नया बॉयफ्रेंड देखकर रह गया हैरान!

आखरी अपडेट:

अमेरिका के वर्जीनिया राज्य की एक युवती कैथरीन इन दिनों अपनी असामान्य खान-पान की आदतों के कारण चर्चा में है। कैथरीन सामान्य रूप से खाना खाने की बजाय उसे मिश्रित करके अपनी नाक के जरिए अपने शरीर में ले लेती है।

महिला की है अजीब आदत, मुंह की जगह नाक से लेती है खाना!महिला नाक से खाना लेती है. (फोटो: टीएलसी)

जब कोई बीमार होता है तो उसे ग्लूकोज चढ़ाया जाता है और कभी-कभी जब वह खाना खाने में असमर्थ होता है तो ट्यूब के जरिए उसके शरीर में खाना पहुंचाया जाता है। लेकिन एक महिला ने तो हद ही कर दी. उसे नाक से खाना लेने की आदत है, वह मुंह का इस्तेमाल नहीं करती. जब उसके नए बॉयफ्रेंड ने पहली बार उसकी ये हरकत देखी तो वो हैरान रह गया.

अमेरिका के वर्जीनिया राज्य की एक युवती कैथरीन इन दिनों अपनी असामान्य खान-पान की आदतों के कारण चर्चा में है। कैथरीन सामान्य रूप से खाना खाने की बजाय उसे मिश्रित करके अपनी नाक के जरिए अपने शरीर में ले लेती है। यह मामला अमेरिकी टीवी चैनल टीएलसी के कार्यक्रम ‘माई स्ट्रेंज एडिक्शन’ के सातवें सीजन के पहले एपिसोड में सामने आया है. कार्यक्रम में कैथरीन ने बताया कि खाने को लेकर उनका व्यवहार पहले बिल्कुल सामान्य था, लेकिन यह आदत कम्युनिटी कॉलेज में पढ़ाई के दौरान शुरू हुई. उनके मुताबिक, एक बार दोस्तों से शर्त के तौर पर उन्होंने फ्लेवर्ड फ्रूट ड्रिंक नाक से लेने की कोशिश की थी। इससे उन्हें हल्का चक्कर और अलग स्वाद महसूस हुआ, जिसके बाद उन्होंने यह तरीका अपनाना शुरू कर दिया.

इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर देखें


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *