इंस्टाग्राम यूजर टैमी (@thelitsoul_) एक डांसर हैं और सोशल मीडिया पर डांस वीडियो पोस्ट करती हैं। उन्हें 28 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. कुछ महीने पहले उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह रात के अंधेरे में घर की छत पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में वह गुरु रंधावा के गाने पर डांस कर रही हैं. लोगों को उनका डांस इतना पसंद आ रहा है कि वीडियो पर तारीफों की बाढ़ आ गई है. एक यूजर ने कहा कि गुरु रंधावा को इस लड़की को अपने गाने में लेना चाहिए था क्योंकि ये असली मॉडल से भी अच्छा डांस कर रही है. (नोट: यदि उपयोगकर्ता को वीडियो के उपयोग पर कोई आपत्ति है तो कृपया संपर्क करें।)
Google पर News18 को अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें इसे करें।












Leave a Reply