आखरी अपडेट:
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने एक बार फिर भारत में नागरिक जिम्मेदारी की भावना और स्वच्छता को लेकर बहस छेड़ दी है। यह वीडियो मेघालय के मावलिनोंग गांव का है, जिसे एशिया के सबसे साफ गांवों में से एक माना जाता है।
विदेशी नागरिक को कूड़ा फैलाने से रोका, वीडियो वायरल (फोटो: इंस्टाग्राम/पाडुहाकी)मेघालय भारत का एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है। यहां का एक गांव एशिया का सबसे साफ-सुथरा गांव है। लेकिन इस गांव की इज्जत सिर्फ भारतीय ही नहीं करते. यहां आकर कूड़ा फैलाना शुरू कर देते हैं। ऐसा ही एक भारतीय ने किया, लेकिन एक विदेशी ने उसे सबक सिखा दिया. अब उस शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने एक बार फिर भारत में नागरिक जिम्मेदारी की भावना और स्वच्छता को लेकर बहस छेड़ दी है। यह वीडियो मेघालय के मावलिनोंग गांव का है, जिसे एशिया के सबसे साफ गांवों में से एक माना जाता है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस क्लिप में एक विदेशी पर्यटक एक कार ड्राइवर को खुलेआम प्लास्टिक कचरा फेंकते हुए देखता है और तुरंत इसका विरोध करता है। वीडियो में विदेशी पर्यटक कैमरे की ओर इशारा करते हुए कहता है, “इन सज्जन ने यहां प्लास्टिक फेंका है और हमारे पास उनकी कार का रजिस्ट्रेशन नंबर भी है। मुझे नहीं लगता कि यह सही है।”
इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर देखें











Leave a Reply