नए साल पर पिकनिक मनाने के कई वीडियो आपने देखे होंगे. लेकिन अब यमराज सांप का वीडियो सामने आया है. आपने कई बार पिकनिक पर चिकन और मटन बनते हुए देखा होगा. शाकाहारी लोग पनीर आदि बनाते हैं, लेकिन बच्चों का एक समूह अपने पिकनिक में खास पकवान बनाने की तैयारी करता नजर आया. ये लोग सांपों को पकाते नजर आए. इसके लिए सबसे पहले बच्चों ने सांप का शिकार किया. वायरल हो रहे वीडियो में एक बच्चे के हाथ में दर्जनों सांप नजर आ रहे हैं. सभी का चेहरा पत्थरों से कुचला हुआ था. लोग बच्चे को सांपों का यमराज बता रहे हैं. सांप को संभालते वक्त बच्चे की मुस्कुराहट से साफ पता चलता है कि उसे सांप से बिल्कुल भी डर नहीं था. सोशल मीडिया पर लोग बच्चे को असल जिंदगी का रहमान डाकू भी कहते नजर आए.
Google पर News18 को अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें इसे करें।












Leave a Reply