गड्ढे में आराम से बैठी थी भैंस, तभी शेर ने कर दिया हमला, मरने के इंतजार में तड़पने लगा, फिर हुआ चमत्कार!

आखरी अपडेट:

इस वायरल वीडियो को मसाई साइटिंग्स ने यूट्यूब पर शेयर किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि भैंस पानी से भरे गड्ढे में बैठी है. तभी शेर उसका पैर पकड़ लेता है. भैंस खुद को बचाने की कोशिश भी नहीं करती. ऐसा लगता है मानों उसने हार मान ली है और तड़प-तड़प कर मौत का इंतजार कर रही है. लेकिन चमत्कारिक ढंग से जान बच गयी.

गड्ढे में आराम से बैठी थी भैंस, शेर ने कर दिया हमला, करने लगा मौत का इंतजार, फिर...

जंगल का जीवन जितना शांत दिखता है, असल में वह उतना ही क्रूर और अनिश्चित होता है। यहां जीवन और मृत्यु के बीच हर पल एक महीन रेखा खींची जाती है, जहां शिकारी और शिकार दोनों जीवित रहने के लिए संघर्ष करते हैं। हाल ही में क्रूगर नेशनल पार्क से एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक अकेली भैंस और ताकतवर नर शेर के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक भैंस पानी से भरे गड्ढे में आराम से बैठी हुई है. तभी अचानक वहां एक शेर आ जाता है. शेर बिना देर किए गड्ढे के अंदर भैंस पर हमला कर देता है और उसका पैर पकड़ लेता है. भैंस खुद को बचाने की कोशिश भी नहीं करती और ऐसा लगता है जैसे वो तड़प-तड़प कर बस मौत का इंतजार कर रही हो. लेकिन तभी एक चमत्कार हुआ और उसका झुंड उसे बचाने आ गया.

आपको बता दें कि इस वीडियो को मसाई साइटिंग्स ने यूट्यूब पर शेयर किया है, जिसे क्रूगर नेशनल पार्क में जोहान एडोल्फ ने अपने कैमरे में कैद किया है. वीडियो देखने से साफ पता चलता है कि यह घटना तब शुरू हुई जब एक भैंस पानी के गड्ढे में आराम कर रही थी। शायद उसे इस बात का अंदाज़ा भी नहीं था कि पास ही एक नर शेर उसे भूखी नजरों से देख रहा है. शेर ने बिना समय बर्बाद किये भैंस पर हमला कर दिया. शेर की ताकत और चपलता के आगे भैंस बेबस नजर आ रही थी. वह खुद को बचाने की कोशिश भी नहीं कर रही थी. ऐसे में शेर ने सबसे पहले भैंस के पिछले पैरों को निशाना बनाया ताकि वह भाग न सके. यह नर शेरों की एक विशेष शिकार तकनीक है, जहां वे शिकार को पंगु बनाने के लिए अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हैं।

भैंस बुरी तरह घायल हो गई थी और शेर धीरे-धीरे उसकी गर्दन तक पहुंचने की कोशिश कर रहा था। लेकिन इस दौरान भैंस ने हार नहीं मानी और अपनी पूरी ताकत से चिल्लाने लगी. उसकी दर्द भरी चीखें दूर तक गूंजने लगीं. यह उसकी किस्मत थी कि उसका झुंड ज्यादा दूर नहीं था। भैंस की आवाज सुनते ही पूरा झुंड तेजी से उसकी ओर दौड़ पड़ा। दर्जनों भैंसों को एक साथ अपनी ओर आता देख शेर चौंक गया। अपनी जान बचाने के लिए शेर को भागना पड़ा और इस तरह भैंस की जान बच गई। विशेषज्ञों का कहना है कि शेर भले ही जंगल का राजा हो, लेकिन जब झुंड की बात आती है तो बड़े से बड़ा शिकारी भी पीछे हट जाता है। भैंसों का झुंड अपनी एकता और ताकत के लिए जाना जाता है और इस घटना ने इसे एक बार फिर साबित कर दिया है।

लेखक के बारे में

ऑथरीमजी

निरंजन दुबे

न्यूज18 हिंदी (नेटवर्क 18) डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत। इंटरनेशनल, वेब स्टोरी, ऑफबीट, रीजनल सिनेमा के प्रभारी। डेढ़ दशक से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय। नेटवर्क 18, टाइम्स ग्रुप के अलावा…और पढ़ें

घरअजब-गजब

गड्ढे में आराम से बैठी थी भैंस, शेर ने कर दिया हमला, करने लगा मौत का इंतजार, फिर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *