बेटी की शादी में खुशी का माहौल तब और खास हो गया जब भोजपुरी गाना बजते ही मां ने डांस फ्लोर संभाल लिया. साड़ी पहनकर माता जी ने इतना शानदार डांस किया कि हर कोई हैरान रह गया. उनका आत्मविश्वास, मुस्कुराहट और देसी अंदाज देखकर मेहमान तालियां बजाने पर मजबूर हो गए. देखते ही देखते शादी का ये पल सबसे खास बन गया. रिश्तेदारों ने अपना मोबाइल फोन निकाला और वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया और यह डांस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग कमेंट्स में कह रहे हैं कि ऐसी मस्ती और खुशी हर शादी में देखने को नहीं मिलती. मां के इस डांस ने वाकई शादी में तहलका मचा दिया.
Google पर News18 को अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें इसे करें।












Leave a Reply