आखरी अपडेट:
भारतीय लोगों के बीच पहले से ही मशहूर कनाडाई नागरिक कालेब फ्राइसन एक बार फिर अपने वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत आना उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला था।
कनाडाई व्यक्ति ने बताया कि भारत में रहना उसके लिए सबसे अच्छा निर्णय क्यों था (फोटो:सोशल मीडिया पर भारत को लेकर हमेशा दो तरह की तस्वीरें दिखाई जाती हैं. कुछ लोग इसकी खूबसूरती, संस्कृति और प्रगति की बात करते हैं तो कुछ लोग सिर्फ गंदगी, अव्यवस्था और समस्याओं को दिखाकर देश की नकारात्मक छवि पेश करते हैं। लेकिन हाल ही में एक विदेशी युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने भारत की संतुलित और सच्ची तस्वीर पेश की है.
हम बात कर रहे हैं कनाडा के कालेब फ्राइसन की, जो पिछले 8 सालों से भारत में रह रहे हैं और खासकर भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स के बीच उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग बन गई है। कैलेब फ्राइसन इंस्टाग्राम और एक्स पर काफी एक्टिव हैं। उनकी खास बात यह है कि वह न सिर्फ भारत की तारीफ करते हैं, बल्कि जहां उन्हें कमियां दिखती हैं, वहां खुलकर बात भी करते हैं। उन्होंने कई बार बेंगलुरु की सड़कों पर गड्ढे, ट्रैफिक और अन्य शहरी समस्याओं को भी उठाया है, जिस पर ज्यादातर भारतीय यूजर्स उनसे सहमत नजर आते हैं। इसी ईमानदार और निष्पक्ष सोच के कारण उनके वीडियो बार-बार वायरल होते रहते हैं।
भारत आना मेरे अब तक के सबसे अच्छे निर्णयों में से एक था।











Leave a Reply