एक शादी समारोह में एक जोड़े ने ‘ये कुड़ियां शहर दियां’ गाने पर ऐसा डांस किया कि हर किसी की निगाहें उन्हीं पर टिक गईं. खास बात यह है कि डांस के दौरान पति ने अपने छोटे बच्चे को गोद में ले रखा था, जो इस वीडियो को और भी क्यूट बना रहा है. वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक महिला ने खूबसूरत लाल लहंगा पहना हुआ है, जबकि आदमी ने फॉर्मल कोट-पैंट पहना हुआ है. गाना शुरू होते ही दोनों के चेहरे की मुस्कान और डांस का तालमेल दर्शकों का दिल जीत लेता है. इस वीडियो की सबसे खास और दिल को छू लेने वाली बात यह है कि शख्स की गोद में उसका छोटा बच्चा है और वह उसके साथ डांस स्टेप्स को बखूबी फॉलो कर रहा है.
Google पर News18 को अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें इसे करें।












Leave a Reply