पत्नी को पता चल गया पति का राज, बनाया था सीक्रेट बैंक अकाउंट, जमा करते थे लाखों रुपए, जान उड़े होश!

आखरी अपडेट:

एक नई मां को अपनी शादीशुदा जिंदगी में उथल-पुथल का सामना करना पड़ा, जिसका जिक्र उन्होंने सोशल मीडिया पर किया. दरअसल, उसे पता चला कि उसका पति सालों से अपनी असली कमाई उससे छिपा रहा था और चुपचाप एक गुप्त खाते में हजारों डॉलर जमा कर रहा था।

पत्नी को पता चल गया पति का राज, बनाया था सीक्रेट बैंक अकाउंट, जमा करते थे लाखों रुपये!पत्नी को पता चला पति का राज! (प्रतीकात्मक फोटो: कैनवा)

पति-पत्नी के बीच कभी भी कोई राज़ नहीं रहना चाहिए। चाहे पारिवारिक मामले हों या वित्तीय मामले, उन्हें हमेशा एक-दूसरे को हर बात बतानी चाहिए। लेकिन कुछ लोग अपने पार्टनर से ज्यादा खुद से इतना प्यार करते हैं कि वो अपने पार्टनर से भी कई बातें छुपाने लगते हैं। एक पति ने भी ऐसा ही किया और जब अचानक उसकी पत्नी को इस बारे में पता चला तो उसका दिल टूट गया।

एक नई मां को अपनी शादीशुदा जिंदगी में उथल-पुथल का सामना करना पड़ा, जिसका जिक्र उन्होंने सोशल मीडिया पर किया. दरअसल, उसे पता चला कि उसका पति सालों से अपनी असली कमाई उससे छिपा रहा था और चुपचाप एक गुप्त खाते में हजारों डॉलर जमा कर रहा था। इस चौंकाने वाली घटना को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर शेयर किया गया, जहां महिला की आपबीती वायरल हो गई। 32 वर्षीय महिला ने कहा कि वह और उनके पति पिछले कई सालों से “एक आय वाली जीवनशैली” की योजना बना रहे थे, ताकि बच्चे के जन्म के बाद वह अपनी नौकरी छोड़ सकें और घर पर रह सकें। दोनों ने मिलकर निवेश किया, एक घर खरीदा और यहां तक ​​कि उनके पास एक नाव भी थी। तय हुआ कि बच्चे के जन्म के बाद महिला पूरी तरह से घरेलू जिम्मेदारियां संभालेगी और कमाई की जिम्मेदारी पति उठाएगा। महिला का कहना है कि उसने नौकरी के दौरान अपनी सारी कमाई एक संयुक्त खाते में जमा की थी और अपने पति पर पूरा भरोसा करती थी, क्योंकि वह बार-बार कहता था कि टैक्स के बाद उसकी मासिक आय केवल 6,000 डॉलर थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *